बचपन से आज तक, बस एक सवाल है।
फ्री शिक्षा देने में, क्यो चल रहा बवाल है।
शिक्षा की अहमियत, शायद सब जानते।
फिर भी उठाते, वह बेवजह के सवाल है।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर, अधिकार हमारा।
इसी के इर्द-गिर्द, राजनीति पर सवाल है।
राष्ट्र निर्माण में योगदान, इसी से सम्भव।
मत दो 'उपदेश', हल करने का सवाल है।उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
32 minutes ago