11:08 PM, 06-Aug-2022
CWG 2022 Live: नवीन ने पाकिस्तानी पहलवान को पटका
नवीन ने कुश्ती में भारत को छठा और कुल 12वां स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने फ्रीस्टाइल 74 किलो वर्ग में पाकिस्तान के मुहम्मद शरीफ ताहिर को 9-0 से हराया। नवीन ने मैच में शुरू से ही अपनी पकड़ बनाए रखी। उन्होंने पाकिस्तानी पहलवान को कोई मौका नहीं दिया। भारत को 34वां पदक बर्मिंघम में मिला।
10:32 PM, 06-Aug-2022
CWG 2022 Live: विनेश ने लगाई गोल्ड की हैट्रिक
अनुभवी पहलवान विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण की हैट्रिक लगा ली है। विनेश ने लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। उन्होंने फ्रीस्टाइल 53 किलो में श्रीलंका की चामोडया केशानी को हराया। विनेश ने यह मैच 4-0 से अपने नाम किया। उन्होंने 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 48 किलो और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में 50 किलो वर्ग में स्वर्ण जीता था।
10:05 PM, 06-Aug-2022
CWG 2022 Live: रवि दहिया ने जीता स्वर्ण पदक
भारत के स्टार पहलवान रवि कुमार दहिया ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों मे पदक जीत लिया है। उनका पहला पदक ही स्वर्ण है। रवि ने फ्रीस्टाइल 57 किलो वर्ग के फाइनल में नाइजीरिया के एबिकेवेनिमो विल्सन को 10-0 से हराया। भारत का कुश्ती में यह चौथा स्वर्ण है। वहीं, इस खेल में कुल पदकों की संख्या आठ हो गई है। रवि ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीता था। तब वह स्वर्ण से चूक गए थे, लेकिन इस बार उन्होंने कोई गलती नहीं की। रवि से पहले बर्मिंघम में कुश्ती में दीपक पूनिया, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक स्वर्ण जीत चुकी हैं।
09:36 PM, 06-Aug-2022
CWG 2022 Live: पूजा ने जीता कांस्य
पूजा गहलोत ने भारत को कुश्ती में सातवां पदक दिलाया। उन्होंने महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किलो वर्ग में कांस्य जीता। पूजा ने स्कॉटलैंड की क्रिस्टिले लेमोफैक को 12-2 से हराया। पूजा का राष्ट्रमंडल खेलों में यह पहला पदक है। उन्होंने 2019 में अंडर-23 चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था।
09:13 PM, 06-Aug-2022
CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में श्रीजा-टेनिसन की जोड़ी भी हारी
टेबल टेनिस में महिला युगल में श्रीजा अकुला और रीथ टेनिसन की जोड़ी को भी हार का सामना करना पड़ा है। सिंगापुर की जिंगी और वॉन्ग की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 14-16, 11-13, 11-6, 8-11 से हराया है।
09:04 PM, 06-Aug-2022
CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में मनिका और दिया की हार
टेबल टेनिस में महिला युगल के क्वार्टर फाइनल मैच में मनिका बत्रा और दिया पराग की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। वेल्स की कैरी और हर्सी की जोड़ी ने उन्हें 1-3 से हराया। इसके साथ ही मनिका बत्रा राष्ट्रमंडल खेल 2022 से बाहर हो चुकी हैं। उन्हें महिला एकल, मिश्रित युगल और अब महिला युगल में हार का सामना करना पड़ा है। 2018 कॉमनवेल्थ में महिला एकल में स्वर्ण जीतने वाली मनिका इस बार कोई पदक नहीं जीत पाई हैं।
08:05 PM, 06-Aug-2022
CWG 2022 Live: बॉक्सिंग में जैस्मिन की हार
बॉक्सिंग में महिलाओं के 57-60 किलोग्राम भारवर्ग में जैस्मिन को इंग्लैंड की गेमा पैज रिचर्डसन के खिलाफ 3-2 से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही उन्हें कांस्य पदक के साथ संतोष करना पड़ा है।
07:43 PM, 06-Aug-2022
CWG 2022 Live: स्क्वैश में भारतीय जोड़ी हारी
स्क्वैश के मिश्रित युगल में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। सौरव गोपाल और दीपिका पल्लीकल की जोड़ी को न्यूजीलैंड के जोएल किंग और पॉल कॉल की जोड़ी ने हराया है। अब भारतीय जोड़ी कांस्य पदक के लिए खेलेगी।
07:31 PM, 06-Aug-2022
CWG 2022 Live: निकहत जरीन फाइनल में पहुंचीं
बॉक्सिंग में निकहत जरीन ने महिलाओं के 48-50 किलोग्राम भारवर्ग में इंग्लैंड की सवनाह को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही उन्होंने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। वो कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी बॉक्सर हैं।
07:25 PM, 06-Aug-2022
CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में शरथ-श्रीजा की जोड़ी फाइनल में
टेबल टेनिस में शरथ कमल और श्रीजा अकुला की जोड़ी फाइनल में पहुंच चुकी है। भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को 11-9, 11-8, 9-11, 12-14, 11-7 से हराया और कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है।
07:17 PM, 06-Aug-2022
CWG 2022 Live: लॉन बॉल में पुरुष टीम ने रजत पदक जीता
लॉन बॉल में पुरुष टीम (चार खिलाड़ी) को फाइनल में उत्तरी आयरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही भारतीय टीम को रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा है। 14 एंड के बाद भारतीय टीम यह मैच 18-5 से हार गई। भारत के लिए सुनील बहादुर, नवनीत सिंह, चंदन कुमार सिंह और दिनेश कुमार की जोड़ी ने कमाल किया है।
06:43 PM, 06-Aug-2022
CWG 2022 Live: भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंची
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है। उसने सेमीफाइनल में इंग्लैंड चार विकेट से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 164 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन ही बना सकी।
06:35 PM, 06-Aug-2022
CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में एक पदक पक्का
टेबल टेनिस में भारत का एक पदक पक्का हो गया है। अचंत शरत कमल और साथियां गुणज्ञानशेखरन की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के निकोलस लूम और फिन लू की जोड़ी को हराकर पुरुष युगल के फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। शरत कमल और साथियां ने इस मैच को 8-11, 11-9, 10-12, 11-1, 11-8 से अपने नाम किया।
05:43 PM, 06-Aug-2022
CWG 2022 Live: सिंधु सेमीफाइनल में पहुंचीं
भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु महिलाओं की एकल स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने क्वार्टरफाइनल में मलेशिया की जिन वेई गोह को तीन गेम तक चले मुकाबले में 19-21, 21-14, 21-18 से हराया। यह सिंधु के लिए काफी मुश्किल मैच था। वेई गोह राष्ट्रमंडल खेलों में उनकी सबसे बड़ी प्रतिद्वंदद्वी थीं। पहला गेम हारने के बाद तो ऐसा लगा कि सिंधु के लिए वापसी मुश्किल होगी, लेकिन उन्होंने अपना दम दिखाया और मलेशियाई खिलाड़ी को अगले दो गेम में हरा दिया।
05:38 PM, 06-Aug-2022
CWG 2022 Live: भारत कुश्ती में छह और पदक की उम्मीद
भारत के छह पहलवान पदक की दौड़ में हैं। रवि दहिया, नवीन और विनेश फोगाट से स्वर्ण की उम्मीद है। वहीं, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग और दीपक नेहरा कांस्य पदक के लिए मैच खेलेंगे।
Source: Click here