फर्जी निकले बागेश्वर धाम के बाबा धीरेन्द्र कृष्णा, 2 दिन पहले ही कार्यक्रम से हुए फरार, फिर सफाई में दिया ये बयान पुलिस ने दर्ज की FIR, कम समय में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल और फेमस होने वाले बागेश्वर धाम के पुजारी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर विवादों के घेरे में है। विवाद इस बार चमत्कारिक एवं दिव्य शक्तियों को साबित करने को लेकर है। दरअसल महाराष्ट्र की एक संस्था ने नागपुर में उनके आयोजित कार्यक्रम को चुनोती दी थी कि बाबा अपनी शक्तियों को सड़के सामने साबित करें जिसके बाद धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री नागपुर में कार्यक्रम छोड़कर भाग आये थे। अंध विश्वास उन्मूलन समिति ने पुलिस में मामला दर्ज कराने की भी बात कही है। समिति ने दावा किया है कि अगर धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री के पास कोई ऐसी शक्ति है तो साबित करें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। समिति ने आरोप लगाया है कि बाबा इसी चुनौती और लोगों के सामने उजागर हो जाने से डरकर भाग गए हैं और उनका भंडाफोड़ हो गया है।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को दी चमत्कारिक शक्तियों को साबित करने की चुनौती

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा महाराष्ट्र के नागपुर में हो रही थी। वहां दरबार भी लगाया जाना था लेकिन तभी अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के सदस्य एवं प्रसिद्ध एक्टिविस्ट प्रा. श्याम मानव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चमत्कारिक शक्तियों का दावा साबित करने की चुनौती दी थीं। समिति के सदस्यों का आरोप है की धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दावा स्वीकार नहीं किया और भाग गए हैं। वहीं दूसरी ओर धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री ने कल यानी 16 जनवरी को अपनी सफाई में बताया कि उनके पास कोई चमत्कारिक शक्ति नहीं है और वो किसी का भविष्य नहीं बता सकते हैं। अगर अन्धविश्वास उन्मूलन समिति के सदस्यों को चुनौती देनी हो तो वो बागेश्वर धाम आ सकते हैं। नागपुर से भागने के आरोप पर उन्होंने कहा है कि उनका नागपुर में उतने ही दिन का कार्यक्रम था इसलिए लोट आये हैं भागकर नहीं आये हैं। समिति के खिलाफ हमला बोलते हुए उन्होंने कहा है कि जब वह वहां मौजूद थे तो क्या उनके बाप मर गए थे या हाथों में चूड़ियां पहन रखी थी जब हाथी चलता है तो कुत्ते भोंकते ही हैं।
बागेश्वर बाबा के खिलाफ जल्द की जा सकती FIR दर्ज

अंध विश्वास उन्मूलन समिति ने महाराष्ट्र में लागू “The drugs and Magic Remedies” पानी अंच विश्वास और जादू टोना निरोधी कानून के अनुसार एफआईआर दर्ज कराने की बात कर रही है। समिति की ओर से मामले में अबतक पुलिस को संज्ञान दिया गया है। बागेश्वर बाबा यानी धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ जल्द ही FIR दर्ज की जा सकती है। समिति के लोगों ने ये भी आरोप लगाया है कि जबतक पुलिस के संज्ञान में आता तबतक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री नागपुर से भाग गए हैं। बीते दिनों देश के परिवहन मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे।